ऑफिस का सबसे मेहनती इंसान”

 


एक ऑफिस में नया बॉस आया।

पहले ही दिन उसने सबको मीटिंग में बुलाया और बोला —

“मुझे इस ऑफिस में सिर्फ मेहनती लोग चाहिए… जो काम से प्यार करते हों!”

सब कर्मचारी थोड़ा घबरा गए।

तभी बॉस ने देखा कि एक आदमी अपनी सीट पर आराम से सो रहा है 😴

बॉस गुस्से में उसके पास गया और पूछा,
“तुम्हारी सैलरी कितनी है?”

वो आदमी नींद में बोला,
“20,000 रुपये…”

बॉस ने तुरंत अपनी जेब से 20,000 निकाले और उसके हाथ में देकर बोला —
“ये लो तुम्हारी एक महीने की सैलरी… और अभी के अभी निकल जाओ!”

वो आदमी पैसे लेकर खुशी-खुशी चला गया 😂

सारे कर्मचारी डर गए…

फिर बॉस ने पूछा —
“अब कोई बताएगा ये था कौन?”

पीछे से आवाज आई —
“सर… वो पिज़्ज़ा डिलीवरी वाला था… आपका ऑर्डर देने आया था!” 🍕🤣

Comments